लखनऊ: ट्रॉमा में भर्ती प्राचीन हनुमान मंदिर के सेवादार की हालत गंभीर, शरीर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
ग्रीन कॉरिडोर से गुजर रहे सेवादार राम नारायण मौर्य को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर
लखनऊ, संवाददाता।
कुड़िया घाट बंधा रोड पर वाहन की टक्कर से घायल केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती प्राचीन हनुमान मंदिर के सेवादार राम नारायण मौर्य (58) की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में उनका शरीर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
बीते 17 अक्टूबर को चौक के कुड़िया घाट से आईआईएम की तरफ जाने वाली ग्रीन कॉरिडोर से गुजर रहे सेवादार राम नारायण मौर्य को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। बेसुध सेवादार को स्थानीय लोगों ने केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था।
ग्रीन कॉरिडोर पर ओवर स्पीड वाहनों से आये दिन होती हैं घटनाएं
Related Posts
