सजग स्टेशन मास्टर की तत्परता से टला बड़ा रेल हादसा, प्रशस्ति पत्र से हुए सम्मानित

तकनीकी गड़बड़ी का अनुभव किया और तत्काल गाड़ी को रुकवाया

80

इंडिन्यूज लाइन लखनऊ, (मुकेश कुमार)
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अंतर्गत सिंदुरवां रेलवे स्टेशन पर कार्यरत स्टेशन मास्टर संजीव कुमार सिंह ने समय पर सतर्कता दिखाकर एक संभावित बड़े रेल हादसे को टाल दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें DRM सुनील कुमार वर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

तकनीकी गड़बड़ी का अनुभव किया और तत्काल गाड़ी को रुकवाया

Lucknow
Lucknow

यह घटना 4 अगस्त को उस समय हुई जब गाड़ी संख्या DN MPIB/43567 सिंदुरवां स्टेशन से गुजर रही थी। स्टेशन मास्टर श्री सिंह ने गाड़ी के गुजरने के दौरान तकनीकी गड़बड़ी का अनुभव किया और तत्काल गाड़ी को रुकवाया। निरीक्षण में पाया गया कि गाड़ी के सातवें वैगन (संख्या SR 964112) के एक्सल से धुआं निकल रहा था और EM पैड जल रहा था, जो रेल संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकता था।

सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठ कार्रवाई से न केवल एक बड़ी दुर्घटना टल गई, बल्कि रेलवे की करोड़ों की संपत्ति भी सुरक्षित रही

श्री सिंह की इस समय रहते सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठ कार्रवाई से न केवल एक बड़ी दुर्घटना टल गई, बल्कि रेलवे की करोड़ों की संपत्ति भी सुरक्षित रह सकी। उत्तर रेलवे ने उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित कर्मचारी ही रेलवे को एक सुरक्षित और विश्वसनीय परिवहन प्रणाली बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

DRM ने किया सम्मानित

Lucknow
Lucknow

DRM श्री वर्मा ने 5 अगस्त को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में श्री सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनके सजग कर्तव्यबोध की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

 

Comments are closed.