इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ:
सहाबा एक्शन कमेटी के तत्वाधान में सुन्नी इंटर कॉलेज के सिद्दीक ए अकबर हाल में 11 जून को रात्रि 9 बजे सालाना जलसे का आयोजन किया जाएगा। जलसे का विषय ‘दहशतगर्दी का इलाज? सहाबा की गुलामी’ है। यह जानकारी कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल वहीद फारूकी ने सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित वार्ता के दौरान दी।
सालाना जलसे की तैयारियां पूरी: फारूखी
अब्दुल वहीद फारूकी ने बताया कि सालाना जलसे की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जलसा अपने तय वक्त पर 11 तारीख को रात्रि की नमाज (इशा) के बाद 9 बजे होगा। जलसे में अनेक इस्लामी विद्वान एवं शिक्षाविद शामिल होंगे। उन्होंने बताया की जलसे का विषय ‘दहशतगर्दी का इलाज? सहाबा की गुलामी है’।
इस्लामी विद्वान एवं शिक्षा विद विस्तार से करेंगे चर्चा
Related Posts
जलसे में भाग लेने वाले इस्लामी विद्वान एवं शिक्षा विद इस विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे कि किस तरह मोहम्मद साहब और उनके प्रत्यक्ष अनुयायियों (सहाबा) की शिक्षाओं का अनुसरण कर आतंकवाद का इलाज किया जा सकता है और किस प्रकार मोहम्मद साहब और उनके प्रत्यक्ष अनुयाईयों (सहाबा) और उनके जीवन शैली से शिक्षा ग्रहण कर दुनिया को शाति के मार्ग पर लाया जा सकता है।
मौके पर कमेटी के जनरल सेक्रेटरी मौलाना जैद अब्दुल रहीम फारुकी, मौलाना मुजम्मिल नदवी, मुस्लिम यूथ ब्रदर्स के जनरल सेकेट्री हाफिज सैयद मोहम्मद वसी, राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के कन्वीनर मोहम्मद आफाक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Comments are closed.