भगवान वाल्मीकि ने सम्पूर्ण विश्व को सत्य पर चलने की शिक्षा दी- पूर्व महापौर
बड़े धूमधाम एवं हर्ष उल्लास से सदर में मनाई गई वाल्मीकि जयंती
नई दिल्ली, डेस्क।
पूर्व महापौर जय प्रकाश (J.P.) ने कहा है कि भगवान वाल्मीकि ने सम्पूर्ण विश्व को सत्य पर चलने की शिक्षा दी। उनके अनुसार सारी सृष्टि सत्य पर आधारित है। वह गुरूवार को बाल्मीकि जयंती के अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
सत्य से बढ़कर कोई परमपद नहीं- जय प्रकाश
पूर्व महापौर ने आगे कहा कि जगत में सत्य ही ईश्वर है। सत्य के आधार पर धर्म स्थित है। सत्य से बढ़कर कोई परमपद नहीं है। सत्य धर्म से अर्थ और सुखों की प्राप्ति होती है। सत्य रूपी धर्म में लगे लोगों को मृत्यु का भय नहीं होता।
जयप्रकाश ने बताया इस दिन पूरे विश्व में संस्कृत के प्रथम कवि भगवान वाल्मीकि जी का प्रगट-दिवस बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। वह क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बाल्मीकि जयंती के अवसर पर कार्यक्रमों में पहुंचे थे।
Related Posts