Lavkush Ramlila Committee दिव्यांगजन के लिए लगाएगी निशुल्क सामान शिविर

0 118

नई दिल्ली
लवकुश रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और सदस्यों ने दिव्यांगजनों के परीक्षण शिविर के लिए जन जागरण अभियान चलाया।
इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि 29 अगस्त 2023 को सुबह से नेशनल स्पोर्ट्स क्लब फतेहपुरी पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने दिल्ली पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से लगे शिविर में दिव्यांगजन निशुल्क उपकरण प्रदान करने के लिए निशुल्क पंजीकरण कराया जा सकता है। लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने दिल्ली की जनता से आह्वान किया कि आपके आसपास क्षेत्र में जो भी दिव्यांगजन हैं उन्हें शिविर में आने के लिए प्रोत्साहित करें जिससे कि वह अपना पंजीकरण करवा सकें और दिव्यांग जरूरतमंद व्यक्ति इससे लाभान्वित हो सकेंगे। वह व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, वॉकर स्टिक,बैसाखी, कानों की मशीन, कृत्रिम अंग सहित अन्य सामान प्राप्त कर सकेंगे।

Leave A Reply