संरक्षा में उत्कृष्ट लखनऊ मंडल के 13 रेलकर्मियों को ‘सेफ्टी अवार्ड’

लखनऊ मण्डल के DRM सुनील कुमार वर्मा ने किया सम्मानित

162

Lucknow: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के DRM सुनील कुमार वर्मा ने संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें ‘सेफ्टी अवार्ड’ देकर सम्मानित किया है। सीनियर DCM कुलदीप तिवारी के मुताबिक, इन कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं साहस का परिचय देते हुए संभावित रेल दुर्घटनाओं को समय रहते टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गंभीर स्थितियों को देखकर तत्परता से लगाया इमरजेंसी ब्रेक

संचालन के दौरान ट्रैक पर अवरोध, स्लीपर अथवा रेल फ्रैक्चर जैसी गंभीर स्थितियों को देखकर तत्परता से इमरजेंसी ब्रेक लगाना, संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना देना तथा तकनीकी कर्मचारियों द्वारा दोष निवारण के पश्चात गाड़ियों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करना इनकी सराहनीय उपलब्धियाँ रहीं। कुलदीप तिवारी ने बताया कि इस प्रकार के पुरस्कार कर्मचारियों को संरक्षा के प्रति और अधिक सजग, उत्तरदायी एवं प्रेरित करने में सहायक सिद्ध होंगे तथा रेल संचालन को सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सम्मानित किए गए ये रेलकर्मी

पॉइंट्समैन
विवेकानंद सिंह सरायकंसराय, बबलू यादव सफेदाबाद, रामजी कूड़ेभार, दीपक रावत सफेदाबाद, रिंकू कुमार बाबतपुर, संदीप कुमार यादव भदैयाँ।

स्टेशन मास्टर/स्टेशन अधीक्षक
अर्पित शर्मा अयोध्या कैन्ट, चंदेश्वर कुमार सिंह बाबतपुर, एवं मणि जी स्टेशन अधीक्षक, शिवपुर।

लोको पायलट, लखनऊ
पवन कुमार गुप्ता, पंकज कुमार सिंह, कुलदीप कुमार यादव, विकास कुमार गुप्ता।

 

Comments are closed.