अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल की टीम का उत्कृष्ट प्रदर्शन

अनुराग मिश्रा का शास्त्रीय वादन व अथर्व मिश्रा का शास्त्रीय गायन में प्रथम स्थान

68

Lucknow: हरियाणा के यमुनानगर स्थित उत्तर रेलवे के जगाधरी वर्कशॉप में अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता (संगीत) में लखनऊ मंडल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण पुरस्कार अपने नाम किए। इन सभी विजेताओं को महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने सम्मानित किया।

05 दिसंबर को जगाधरी वर्कशॉप में हुई थी अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता

सीनियर DCM कुलदीप तिवारी के मुताबिक, इनमें मण्डल के कार्मिक शाखा में तैनात कार्यालय अधीक्षक अनुराग मिश्रा ने शास्त्रीय वादन व अथर्व मिश्रा ने शास्त्रीय गायन में प्रथम एवं T.T.I. राघवेंद्र ने सुगम वाद्य यंत्र में तीसरा स्थान हासिल किया। 05 दिसंबर 2025 को उत्तर रेलवे के जगाधरी वर्कशॉप में अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता (संगीत) का आयोजन किया गया था।

ये प्रतियोगी इकाईयां हुईं शामिल

इसमें दिल्ली डिवीजन, मुख्यालय, फिरोजपुर, लखनऊ, जगाधरी वर्कशॉप, अंबाला, अमृतसर वर्कशॉप, मुरादाबाद, चारबाग लोको तथा आलमबाग कैरिज एंड वैगन की विभिन्न इकाइयों की सांस्कृतिक टीमों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी की।

अरिमा भटनागर के कुशल मार्गदर्शन में शामिल हुई लखनऊ मंडल की टीम

प्रतियोगिता में शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, सुगम गायन, सुगम वादन एवं लोकगायन की श्रेणियों में प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एवं सांस्कृतिक अधिकारी अरिमा भटनागर के कुशल मार्गदर्शन में लखनऊ मंडल की संपूर्ण टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और मंडल की सांस्कृतिक प्रतिभा को उत्कृष्ट रूप से प्रस्तुत किया।

DRM ने दी विजेताओं को बधाई

लखनऊ मण्डल के DRM ने विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल कर्मचारियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि टीम भाव एवं संगठनात्मक समन्वय को भी सुदृढ़ करते हैं।

Comments are closed.