भारत के युवा चमके वैश्विक मंच पर, जानें क्या है खासबात
‘Robotics for Good Youth Challenge India 2025’ में बेंगलुरु और वाराणसी की टीमों ने मारी बाजी
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर
दूरसंचार विभाग (DoT) और इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (ITU) द्वारा आयोजित ‘Robotics for Good Youth Challenge India 2025’ के जूनियर कैटेगरी में टीम हेयांश (Playto Labs, बेंगलुरु) और सीनियर कैटेगरी में टीम द एम्बिशियस एवेंजर्स (संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, वाराणसी) विजेता बने। दोनों टीमें जुलाई 2026 में जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में होने वाले Global Grand Finale में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस आयोजन का समापन इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 में नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में हुआ। इस प्रतियोगिता में देशभर से 271 प्रतिभागियों की 55 टीमों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन श्री देब कुमार चक्रवर्ती, मेंबर (सर्विसेज), DoT और डॉ. बिले़ल जमूसी, ITU द्वारा किया गया। इस दौरान “Digital Safety for Youth” पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया।
इस आयोजन ने भारत के युवाओं की तकनीकी प्रतिभा और नवाचार क्षमता को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया, साथ ही यह संदेश दिया कि भारत एआई और रोबोटिक्स के क्षेत्र में विश्व नेतृत्व की दिशा में अग्रसर है।
Comments are closed.