भारतीय मजदूर संघ यूपी का वेबसाइट व ऐप लॉन्च, महासंपर्क अभियान का भी हुआ शुभारंभ
70 वें वर्ष में प्रवेश करने पर प्रदेशभर में संगठन विस्तार को लेकर वृहद महासंपर्क अभियान चला रहा संघ
Indinewsline, Lucknow:
भारतीय मजदूर संघ उत्तर-मध्य के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम व प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर राय ने यूपी की वेबसाइट व ऐप की लॉचिंग कर महासंपर्क अभियान का शुभारंभ किया। भारतीय मजदूर संघ 70 वर्ष में प्रवेश करने पर प्रदेशभर में संगठन विस्तार को लेकर वृहद महासंपर्क अभियान चला रहा है।
70वें वर्ष में हमें गांव-गांव तक व सभी उद्योगों तक संगठन की पहुंच बनानी है- अनुपम
लखनऊ स्थित प्रेस क्लब में गुरूवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम ने कहा कि 70वें वर्ष में हमें गांव-गांव तक तथा सभी उद्योगों तक संगठन की पहुंच बनानी है। सभी श्रमिकों मजदूरों में हमारी ग्राह्यता हो। सभी मजदूर-श्रमिक अपने अधिकारों को जानें तथा अपने कर्तव्यों को निभाकर अपने उद्योग, समाज की उन्नति करें और देश को विकास के मार्ग पर प्रशस्त करें।
आधुनिक युग में डिजिटलीकरण हर कार्य के लिए अनिवार्य
Related Posts
