Indian Army का दल ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना

‘AUSTRAHIND 2025’ संयुक्त सैन्य अभ्यास में करेगा हिस्सा

195

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर
‘AUSTRAHIND 2025’ के चौथे संस्करण में हिस्सा लेने के लिए भारतीय सेना का 120 जवानों का दल ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्थित इरविन बैरक (Irwin Barracks) के लिए रवाना हुआ है। यह दल भारत–ऑस्ट्रेलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास के चौथे संस्करण में भाग लेगा, जो 13 से 26 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

इस बार भारतीय सेना के दल का नेतृत्व गोरखा राइफल्स की एक बटालियन कर रही है, जिसमें अन्य हथियारों और सेवाओं के सैनिक भी शामिल हैं।

इस वार्षिक अभ्यास का उद्देश्य भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग और पारस्परिक तालमेल को बढ़ाना, साथ ही शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में उप-पारंपरिक युद्धक अभियानों से जुड़ी रणनीतियों, तकनीकों और प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करना है।

अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाएं ओपन और अर्ध-रेगिस्तानी क्षेत्रों में कंपनी स्तर पर संयुक्त अभियान संचालित करेंगी। इसमें संयुक्त योजना, सामरिक अभ्यास (टैक्टिकल ड्रिल्स), विशेष हथियार संचालन और उभरती प्रौद्योगिकियों के एकीकरण पर ध्यान दिया जाएगा।

‘AUSTRAHIND 2025’ अभ्यास से दोनों देशों की सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग और आपसी विश्वास को और मजबूत किया जाएगा तथा मिलिट्री फ्रेंडशिप और साझेदारी की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा।

Comments are closed.