दिल्ली के मोतीनगर में बढ़ते अपराधों पर विधायक ने उठाई आवाज, भाजपा व केंद्र सरकार को बताया जिम्मेदार
केंद्र सरकार के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम
Indinewsline, New Delhi:
दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान मोती नगर के विधायक शिवचरण गोयल ने अपने क्षेत्र में बढ़ते अपराधों और दिल्ली की बिगड़ती कानून- व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने सीधे तौर पर केंद्र की भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि केंद्र सरकार के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही है।
दिल्ली में अपराध का लगातार बढ़ रहा ग्राफ
विधायक शिवचरण गोयल ने कहा, “दिल्ली में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। मोती नगर विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुई घटनाएं, जैसे मोती नगर मार्केट में एक करोड़ रुपये की डकैती, सुदामापुरी में दिनदहाड़े युवक की हत्या और कर्मपुरा में छीना-झपटी की लगातार बढ़ती घटनाएं, यह दर्शाती हैं कि अपराधी बेखौफ हैं। यह स्थिति केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की निष्क्रियता का परिणाम है।”
भाजपा और केंद्र सरकार कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने में बुरी तरह विफल
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार के पास कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी है, लेकिन वे इसमें बुरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा जनता का ध्यान भटकाने के लिए झूठे मुद्दे खड़े करती है, जबकि असली समस्याओं पर ध्यान नहीं देती।
अपराधों से मोती नगर, रमेश नगर, कीर्ति नगर और कर्मपुरा के व्यापारियों में भय
Related Posts