लखनऊ: बलरामपुर अस्पताल में 52 लोगों ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों को समय पर मिलेगा खून
अस्पताल के निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने रक्तदाताओं को किया प्रोत्साहित, बोले- रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण
लखनऊ, संवाददाता।
बलरामपुर अस्पताल के ब्लड बैंक में शुक्रवार को 52 लोगों ने रक्तदान किया। ऑल इंडिया पयामे इंसानियत के सहयोग से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है। हम सभी को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
Related Posts