IMA LUCKNOW: डॉक्टरों ने प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण के खतरों से किया सचेत, किया पौधारोपण

IMA और माइको लैव मेकर्स ऑफ डोलो के तत्वाधान में हुई संगोष्ठी

116

इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ:
लखनऊ में रिवर बैंक कॉलोनी स्थित IMA भवन के सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और माइको लैव मेकर्स ऑफ डोलो के तत्वाधान में इसका आयोजन हुआ।

IMA लखनऊ के सचिव डॉ. संजय सक्सेना ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरुककार्यक्रम के मुख्य अतिथि IMA लखनऊ के सचिव डॉ. संजय सक्सेना ने प्लास्टिक प्रदूषण के खतरों को उजागर करते हुए आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया। आयोजन का उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करना और विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

हुआ पौधारोपण, ये सभी पदाधिकारी व सदस्य हुए शामिल


कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डॉ. पीके गुप्ता, सचिव डॉ. पियाली भट्टाचार्य, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह, एचबीआई सचिव डॉ. प्रांजल अग्रवाल ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम में मेकर्स लैब के जोनल मैनेजर अबरार हुसैन जाफरी, रीजनल मैनेजर सैयद शबीब जाफरी भी मौजूद रहे।

Comments are closed.