Lucknow IMA CME: तेजी से बढ़ रहे डायबिटीज के मरीज, भारत में भी ले रहा विस्फोटक रूप

साइंटिफिक कमेटी अध्यक्ष डॉ. जेडी रावत ने की प्रोग्राम की सराहना

460

Lucknow: रिवर बैंक कालोनी स्थित IMA भवन में कैंसर, डायबिटीज, लिवर आदि रोगों के इलाज में कौन सी नयी तकनीक का प्रयोग कारगर साबित हो रहा है, इसको लेकर CME हुई। इसमें मुख्य अतिथि CMO डॉ. NB सिंह, विशिष्ट अतिथि IMA के उपाध्यक्ष डॉ. बृजेंद्र शुक्ला थे।

डायबिटीज आज की सबसे बड़ी गैर-संक्रामक महामारी

Lucknow
Lucknow

अध्यक्ष डॉ. सरिता सिंह, साइंटिफिक कमेटी अध्यक्ष डॉ. जेडी रावत ने प्रोग्राम की सराहना की। डायबिटीज रोग के इलाज पर KGMU के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रो. सतीश कुमार ने डायबिटीज की लैब रिपोर्ट: फास्टिंग और भोजन के बाद की शुगर पर कहा कि डायबिटीज आज की सबसे बड़ी गैर-संक्रामक महामारी है। दुनिया भर में लाखों लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं और आने वाले वर्षो में इनकी संख्या और बढ़ेगी।

भारत में भी विस्फोटक रूप से बढ़ रहे हैं डायबिटीज के मामले

Lucknow
Lucknow

प्रो. सतीश कुमार ने कहा कि भारत में भी डायबिटीज के मामले विस्फोटक रूप से बढ़ रहे हैं। यह बीमारी न केवल शरीर को प्रभावित करती है बल्कि समाज और अर्थव्यवस्था पर भी गहरा असर डालती है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि चिकित्सक केवल फास्टिंग और पोस्ट प्रांडियल (भोजन के बाद) शुगर रिपोर्ट तक सीमित न रहें, बल्कि मरीज की स्थिति का व्यापक मूल्यांकन भी करें। यह पिछले 23 महीनों की औसत ब्लड शुगर का स्तर बताता है। इससे यह पता चलता है कि मरीज की शुगर लंबे समय तक नियंत्रित रही या नहीं।

CME में ये भी रहें शामिल

Lucknow
Lucknow

CME में डॉ. संजय, डॉ. RB सिंह और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने भी नये इलाज की तकनीक पर जानकारी साझा किए।

Comments are closed.