युवती के मौत पर ऑनर किलिंग का आरोप, शव के पोस्टमार्टम की मांग, आर्यावर्त महासभा ने दी चेतावनी

अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

655

Lucknow: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बहराइच में मुस्लिम परिवार पर ऑनर किलिंग में बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए उसके दफनाए गए शव के पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई है। ताकि, इस मामले का सच सामने लाकर दोषियों को सजा दी जा सके।

सीएम योगी को पत्र लिखकर सड़कों पर उतरने की चेतावनी

इसके लिए अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। साथ ही ऋषि त्रिवेदी ने चेतावनी दी है कि इस मामले में जल्द ही कार्यवाही नहीं की गयी तो वह और उनका संगठन सड़क पर उतरने के लिये बाध्य होगा।

आपराधिक प्रवृति का है युवती का पिता

ऑनर किलिंग की शिकार युवती के पिता आपराधिक प्रवृति के हैं। भारत नमन पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित कुमार ने यह शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर दर्ज कराई थी, इसके बावजूद स्थानीय पुलिस मामले को रफा-दफा करने का प्रयास कर रही है।

मनपसंद युवक से करना चाहती थी शादी

अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र में कहा है कि बहराइच के थाना मोतीनगर थानाक्षेत्र के तहत ग्राम अन्डाहन पुरवा परसोहना की रहने वाली 18 वर्षीय फरीन शनिया अपने मनपसन्द युवक से विवाह करना चाहती थी, जो उसके परिजनों के लिए नागवार गुजरी।

कमाल खॉ ने अपने अन्य परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कर दी बेटी हत्या 

मना करने के बावजूद फरीन नहीं मानी तो अपराधिक प्रवृत्ति के उसके पिता कमाल खॉ ने अपने अन्य परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर बीते 23 सितम्बर की रात उसकी हत्या कर दी। अगले ही दिन 24 सितम्बर की सुबह 10 बजे से पहले ही पुलिस को सूचना दिये बगैर बिना पोस्टमार्टम के गांव अन्डाहन पुरवा के कब्रिस्तान में उसे दफना दिया।

आनन- फानन में लड़की को दफनाने की घटना से बढ़ रहा संदेह

श्री त्रिवेदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि परिवारीजनों ने जिस तरह से आनन-फानन में लड़की की मौत के बाद उसे दफनाया, वह मामला अपने आप में ही संदेह पैदा करता है। इससे स्पष्ट है कि उसकी हत्या की गयी है। श्री त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र में कहा है कि इस मामले में युवती की मौत का सच सामने लाने के लिये उसके शव को कब्र से निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया जाये, ताकि उसकी मौत की गुत्थी सुलझ सके।

Comments are closed.