हिन्दू राष्ट्र निर्माण यात्रा को पुलिस ने रोका, गुलाचीन मंदिर में ही हनुमान चालीसा का पाठ कर लिया संकल्प!

देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने और लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुरी करने की मांग

161

Lucknow: श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा दिवस के मौके पर गुरुवार को कुर्सी रोड स्थित मुख्यालय से हनुमान सेतु जा रही अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा की हिन्दू राष्ट्र निर्माण यात्रा को पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर गुलाचीन मंदिर के पास ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस अफसरों ने यहीं से इस यात्रा समाप्त करने को कहा, जिसपर दोनों तरह से बहस शुरू हो गई। ऐसे में मौके पर आयोजकों ने गुलाचीन मंदिर से ही इस यात्रा को समाप्त करने का निर्णय लिया।

MLC पवन सिंह चौहान एवं त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने भगवा ध्वज दिखाकर यात्रा को किया था रवाना

Lucknow
Lucknow

गुलाचीन मंदिर में ही हनुमान चालीसा का पाठ कर देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने और लखनऊ का नाम बदलकर भगवान श्रीराम के भाई श्री लक्ष्मण जी के नाम से लक्ष्मणपुरी करने का संकल्प लिया गया। इससे पहले इस यात्रा को मुख्य अतिथि MLC पवन सिंह चौहान एवं अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कुर्सी रोड स्थित मुख्यालय से सुबह 10 बजे भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया था।

देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने व लखनऊ के नाम को बदलकर लक्ष्मणपुरी करने की मांग

ऋषि त्रिवेदी के मुताबिक श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा दिवस के मौके पर देश को हिन्दू राष्ट्र बनाये जाने व लखनऊ के नाम को बदलकर लक्ष्मणपुरी किये जाने की मांग को लेकर यह यात्रा निकाली गई थी। अयोध्या में भगवान श्री राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभवसर पर यह यात्रा पिछले वर्ष से शुरू की गयी थी।

आयुष्मान त्रिवेदी के नेतृत्व में निकाली गयी यात्रा

युवा नेता आयुष्मान त्रिवेदी के नेतृत्व में निकाली गयी यात्रा मुख्यालय व इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने से दोपहर करीब 12 बजे से निकली थी, जो गुडम्बा, टेढ़ी पुलिया होते हुये हनुमान सेतु के लिये आगे बढ़ रही थी। इसी बीच गुलाचीन मन्दिर पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद पुलिस के अधिकारियों ने यात्रा को आगे जाने से रोक दिया था। इस यात्रा में सैकड़ों दुपहिया व चार पहिया वाहनों के साथ हजारों की संख्या में विभिन्न हिन्दूवादी संगठनों से जुड़े सनातनी कार्यकर्ता शामिल हुए।

Comments are closed.