हिन्दू महासभा त्रिदंडी ने उठाई रतन टाटा को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग, राष्ट्रीय अध्यक्ष बोलें-व्यापार जगत का चमकता सितारा अस्त हो गया
रतन टाटा जैसा व्यक्तित्व सदियों में एक बार पैदा होता है-बाबा महादेव
लखनऊ, संवाददाता।
अखिल भारत हिन्दू महासभा त्रिदंडी ने देश के आर्थिक-सामाजिक सशक्तिकरण के महानायक रतन टाटा के निधन पर देश भर में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया।
हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि कुमार त्रिवेदी ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा कि रतन टाटा के निधन से भारतीय उद्योग और व्यापार जगत के आकाश का एक चमकता सितारा अस्त हो गया। उनके निधन से भारत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व की अपूर्णीय क्षति हुई है। आधुनिक भारत के सशक्तिकरण में रतन टाटा का सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका यह योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
रतन टाटा जैसा व्यक्तित्व सदियों में एक बार पैदा होता है-बाबा महादेव
राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबा महादेव ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रतन टाटा जैसा व्यक्तित्व सदियों में एक बार पैदा होता है। उनके निधन से भारत ने अपना एक अनमोल रत्न को दिया। उन्होंने केंद्र सरकार से रतन टाटा को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की।
Related Posts