संजय ने अध्यक्ष, ज्ञान प्रकाश ने ली महामंत्री पद की शपथ

DPA के जिलामंत्री सहित कई नेताओं ने पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

74

Lucknow: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन स्वास्थ्य भवन का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. RPS सुमन, विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य विभाग की निदेशक प्रशासन डॉ. अलका वर्मा, संयुक्त निदेशक मुख्यालय डॉ. रामवीर सिंह रहे।

महानिदेशक ने दिलाई शपथ

महानिदेशक डॉ. RPS सुमन ने एसो. के अध्यक्ष संजय कुमार रावत, महामंत्री ज्ञान प्रकाश, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार यादव समेत सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेश यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण यादव, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री अमित चौधरी, कनिष्ठ संयुक्त मंत्री नीरज कुमार वर्मा, संगठन मंत्री सागर श्रीवास्तव, आडिटर विवेक श्रीवास्तव व सांस्कृतिक एवं प्रचार मंत्री धीरेंद्र सिंह ने भी शपथ ग्रहण किया।

DPA के जिलामंत्री सहित कई नेताओं ने पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

वहीं, इस अवसर पर नर्सिंग एसोसिएशन के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार, DPA के जिलामंत्री कपिल वर्मा, और लैब टेक्नीशियन के प्रवक्ता सुनील कुमार ने विजयी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Comments are closed.