हरिश्चंद्र वंशीय समाज की ओर से 26 को लगेगा रक्तदान शिविर, राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन

शिविर में रक्तदान करने के लिए करीब 60 लोगों ने कराया अपना पंजीकरण

21

Lucknow: खालाबाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में गुरुवार 26 फरवरी को लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज की ओर से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। जिसका उद्घाटन अखिल भारतीय हरिशचन्द्र वंशीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रस्तोगी करेंगे। रक्तदान का संचालन किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) में ब्लड विभाग की विशेषज्ञ टीम करेगी।

रस्तोगी समाज के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया सम्बोधित

यह जानकारी रस्तोगी स्तोगी ‏समाज के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव रस्तोगी एवं महामंत्री प्रदीप रस्तोगी ने दी। तीनों पदाधिकारी रविवार को खालाबाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे। हरी जीवन रस्तोगी ने बताया कि शिविर में रक्तदान करने के लिए करीब 60 लोगों ने अपना पंजीकरण भी करा लिया है। ‏26 फरवरी को रक्तदान कर एक प्रमाण पत्र प्राप्त करें। आवश्यकता पड़ने पर KGMU से उसके बदले निशुल्क रक्त प्राप्त किया जा सकता है।

17 वर्षों से समाज को निःशुल्क चिकित्सीय सेवाएं दे रहा है परामर्श केंद्र

उन्होंने बताया कि रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र गत 17 वर्षों से समाज को निःशुल्क चिकित्सीय सेवाएं दे रहा है। प्रतिदिन योग्य चिकित्सकों द्वारा लगभग 300 मरीजों का जांच कर उन्हें परामर्श दिया जाता है। यहां एलोपैथिक दवाएं तीन दिन एवं होम्योपैथिक दवाएं सात दिन की निःशुल्क दी जाती हैं। यहां एक ही छत के नीचे एलोपैथिक, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, फीजियोथेरेपी, न्योरोपैथिक, नेत्र एवं दांत संबंधी चिकित्सा उपलब्ध है। यहां पर डिजिटल एक्स-रे एवं ईसीजी की सुविधा भी उपलब्ध है। ‏यहां पर प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को विशाल निःशुल्क शिविर लगता है, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का परीक्षण कर परामर्श देते हैं।

एक प्रोफेशनल डिग्री कॉलेज सहित 10 विद्यालयों का हो रहा संचालन

Lucknow
Lucknow

‏लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज दीर्घ काल से शैक्षणिक, स्वास्थ्य, सामाजिक, साहित्यिक एवं धार्मिक कार्यों में निष्ठा से योगदान दे रहा है। शैक्षणिक क्षेत्र में एक प्रोफेशनल डिग्री कॉलेज सहित 10 विद्यालयों का संचालन कर रहा है। रस्तोगी स्किल डेवलपमेंट एवं स्टार्ट अप कमेटी छात्रों को छात्रवृत्ति देकर उनको आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। ‏स्वास्थ्य क्षेत्र में मूलचंद रस्तोगी औषधालय, हरिओम सेवा केंद्र एवं रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र के माध्यम से समाज को उत्कृष्ट चिकित्सीय सेवाएं प्रदान कर रहा है तो धार्मिक कार्यों में कई मंदिरों की स्थापना के साथ उनमें सेवाएं भी दे रहा है।

शहर में एवं बाहर अनेक धर्मशालाओं का कराया गया है निर्माण

लखनऊ शहर एवं बाहर अनेक धर्मशालाओं का निर्माण कराया है। पूर्व में एक प्रख्यात सामाजिक संस्था मदन मोहन रस्तोगी हिन्दू एसोसिएशन ने पुस्तकालय, वाचनालय एवं जिम की सुविधा प्रदान की। नाट्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सहभागिता के साथ साथ वालीबाल, ब्रिज, शतरंज एवं कैरम की प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। हरिश्चंद्र दर्पण समिति, लखनऊ द्वारा सामाजिक त्रैमासिक पत्रिका रोहिताश्व पत्र का प्रकाशन गत 15 वर्षों से अबोध हो रहा है। यह पत्रिका सामाजिक चेतना को जागृत करने एवं समरसता स्थापित करने के लिए प्रयत्नशील है। ‏समाज की महिला विंग “सुहासिनी” महिलाओं के साथ साथ समाज को विशेषज्ञ डाक्टरों से रुबरु कराने के अतिरिक्त साइबर क्राइम एवं डिजिटल अरेस्ट के विरुद्ध सजग कर रही है।

Comments are closed.