जिम्नास्टिक में लखनऊ मंडल के मंगेश कुमार ने जीता एक स्वर्ण एवं रजत पदक
DRM सुनील कुमार वर्मा ने मंगेश कुमार को इस शानदार उपलब्धि के लिए दी बधाई
Lucknow: कोलकाता में आयोजित जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के प्रयाग में तैनात CCTC मंगेश कुमार ने एक स्वर्ण एवं रजत पदक जीता है। मंडल के DRM सुनील कुमार वर्मा ने मंगेश कुमार को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए मंडल की प्रतिबद्धता को भी दोहराया है।
04 से छह फरवरी तक कोलकाता में आयोजित हुआ था 54वीं अखिल भारतीय रेलवे जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप
लखनऊ मण्डल के सीनियर DCM कुलदीप तिवारी के मुताबिक, 04 से छह फरवरी तक कोलकाता में 54वीं अखिल भारतीय रेलवे जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप आयोजित किया गया था। जिसमें विभिन्न जोनों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कुल 10 जोनों ने सहभागिता की। जिसमें मंगेश कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते मंडल का नाम गौरवान्वित किया। श्री तिवारी ने बताया कि मंगेश की इस उपलब्धि से न केवल लखनऊ मंडल, बल्कि पूरे उत्तर रेलवे का गौरव बढ़ा है।
देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच रही कड़ी प्रतिस्पर्धा
प्रतियोगिता के दौरान देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही, जिसमें उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस अवसर पर कुलदीप तिवारी तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक, अधिकारी अरिमा भटनागर भी मौजूद रहीं। बता दें कि लखनऊ मंडल अपने कर्मचारियों को खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम समय-समय पर देखने को मिलते रहे हैं।
Comments are closed.