GM ने चारबाग स्टेशन की नई बिल्डिंग का किया निरीक्षण

यात्रियों की सुविधा और सुगमता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश

37

Lucknow: उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने रविवार को चारबाग रेलवे स्टेशन के सेकेंड इंट्री गेट पर निर्माणाधीन नई स्टेशन बिल्डिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा और सुगमता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

भीड़ नियंत्रण प्रणाली की भी समीक्षा की

Lucknow
Lucknow

उन्होंने होल्डिंग एरिया, स्वच्छता और भीड़ नियंत्रण प्रणाली की भी समीक्षा की। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में आधुनिक प्रतीक्षालय, उन्नत शौचालय, विस्तृत पार्किंग क्षेत्र, प्लेटफार्मों का आधुनिकीकरण और प्रवेश-निकास द्वारों का नवीनीकरण शामिल है। इस अवसर पर DRM सुनील कुमार वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी व रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments are closed.