रेलवे अस्पताल में पहली बार दूरबीन विधि से बांझपन का सफल ऑपरेशन
चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि
Lucknow: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के अस्पताल ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता सागर एवं प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उर्मी सरकार के कुशल मार्गदर्शन में पहली बार आधुनिक दूरबीन विधि (Laparoscopic) से बांझपन (Infertility) की जांच एवं उपचार संबंधी ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
अत्यंत दक्षता एवं समन्वय के साथ पूर्ण किया गया ऑपरेशन
उक्त ऑपरेशन को वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनंत गुप्ता, तथा सहायक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
डॉ. पंकज गोयल एवं वरिष्ठ एनीस्थिटिस्ट की टीम द्वारा अत्यंत दक्षता एवं समन्वय के साथ पूर्ण किया गया। इस उपलब्धि के साथ अब रेलवे लाभार्थियों को बांझपन (Infertility) की जांच एवं उपचार हेतु अत्याधुनिक दूरबीन विधि (Laparoscopic) से ऑपरेशन की सुविधा मंडलीय चिकित्सालय लखनऊ में ही उपलब्ध हो सकेगी।
समय एवं संसाधनों की भी बचत होगी सुनिश्चित
इससे न केवल मरीजों को उन्नत चिकित्सा सुविधा सुलभ होगी, बल्कि समय एवं संसाधनों की भी बचत सुनिश्चित होगी। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ मंडल द्वारा निरंतर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार एवं रेलवे लाभार्थियों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
Comments are closed.