सिरहिंद (पंजाब),
शनिवार सुबह लगभग 7:30 बजे अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12204) के एक कोच में अचानक आग लग गई। घटना सिरहिंद स्टेशन पर हुई।
जैसे ही आग का धुआं दिखाई दिया, रेलवे अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्रियों को सुरक्षित रूप से अन्य कोचों में स्थानांतरित कर दिया। रेलवे की फायर यूनिट और स्थानीय कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर जल्द काबू पा लिया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पाने के बाद ट्रेन को शीघ्र ही अपने गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
रेलवे विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और प्रारंभिक तौर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि आग कोच की तकनीकी खराबी या किसी बाहरी कारण से लगी हो सकती है।
Comments are closed.