उत्कृष्ट संरक्षा सेवाओं के लिए लखनऊ मंडल के चार रेलकर्मी सम्मानित

वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी समर्थ गुप्ता की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम

59

Lucknow, Mukesh Kumar: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के DRM ने सोमवार को संरक्षा से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 04 रेलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। यह कार्यक्रम वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी समर्थ गुप्ता की उपस्थिति में हुआ।

ऐसे कर्मठ कर्मचारियों की सतर्कता से रेलवे संचालन सुरक्षित और निर्बाध बना रहता है: DRM

Lucknow
Lucknow

इस अवसर पर DRM सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि ऐसे सजग एवं कर्मठ कर्मचारियों की सतर्कता से रेलवे संचालन सुरक्षित और निर्बाध बना रहता है। इन कर्मचारियों को सम्मानित कर हम न केवल उनके योगदान का सम्मान करते हैं, बल्कि समस्त रेल परिवार को संरक्षा के प्रति और अधिक संवेदनशील एवं प्रेरित भी करते हैं।उन्होंने सम्मानित कर्मचारियों की सराहना करते हुए अन्य रेलकर्मियों को भी उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

सम्मानित किए गए रेलकर्मी संरक्षा, परिचालन व इंजीनियरिंग विभाग से संबंधित

Lucknow
Lucknow

सीनियर DCM कुलदीप तिवारी के मुताबिक
सम्मानित किए गए रेलकर्मी संरक्षा, परिचालन तथा इंजीनियरिंग विभाग से संबंधित हैं, जिन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। इनके सतर्क प्रयासों से मंडल में संरक्षा मानकों में निरंतर सुधार हुआ है।

सम्मानित रेलकर्मियों का विवरण

Lucknow
Lucknow

ओम प्रकाश शर्मा, स्टेशन मास्टर/ काशी,
कौलेश्वर नाथ, गेट मैन /व्यास नगर,
सरोज कुमार स्टेशन मास्टर/ब्लाक हट बी,
श्लोक कुमार स्टेशन अधीक्षक/जौनपुर सिटी।

Comments are closed.