उत्कृष्ट संरक्षा सेवाओं के लिए लखनऊ मंडल के दो रेलकर्मी सम्मानित
हमारे रेलकर्मी हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी के साथ करते हैं निर्वहन- DRM
Lucknow, (Mukesh Kumar): उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के DRM सुनील कुमार वर्मा ने मंगलवार को उत्कृष्ट संरक्षा सेवाओं में योगदान देने वाले दो रेलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, समर्थ गुप्ता व सीनियर DCM कुलदीप तिवारी भी मौजूद रहे।
इन कर्मचारियों का कार्य अन्य साथियों को भी देता है प्रेरणा: DRM

इस अवसर पर DRM सुनील कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “रेलवे में संरक्षा सर्वोपरि है और हमारे रेलकर्मी हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, सजगता और समर्पण के साथ करते हैं। ऐसे कर्मठ कर्मचारियों का सम्मान न केवल उन्हें प्रोत्साहित करता है, बल्कि अन्य साथियों को भी प्रेरणा देता है।” उन्होंने सम्मानित कर्मचारियों की सराहना करते हुए अन्य को भी उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
ये दो रेलकर्मी किये गए सम्मानित
सम्मानित किए गए रेलकर्मियों में बीरापट्टी में स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात विनोद कुमार एवं सराय हरखू के प्वाइंट्समैन विक्रम कुमार वर्मा लखनऊ मंडल के परिचालन विभाग से संबंधित हैं, जिन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। इनके सतर्क प्रयासों से मंडल में संरक्षा मानकों में निरंतर सुधार हुआ है।
Comments are closed.