उत्कृष्ट संरक्षा सेवाओं के लिए लखनऊ मंडल के तीन रेलकर्मी सम्मानित
विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा, सजगता और समर्पण के साथ निभाते हैं हमारे रेलकर्मी-DRM
Lucknow, (Mukesh Kumar): उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के DRM सुनील कुमार वर्मा ने मंगलवार को संरक्षा से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले तीन रेलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
रेलवे में संरक्षा सर्वोपरि: DRM
इस अवसर पर DRM सुनील कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “रेलवे में संरक्षा सर्वोपरि है और हमारे रेलकर्मी विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा, सजगता और समर्पण के साथ निभाते हैं। ऐसे कर्मठ कर्मचारियों का सम्मान न केवल उन्हें प्रोत्साहित करता है, बल्कि अन्य साथियों को भी प्रेरणा देता है।” श्री वर्मा ने सम्मानित कर्मचारियों की सराहना करते हुए अन्य रेलकर्मियों को भी उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
सम्मानित रेलकर्मियों ने संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने में निभाई सराहनीय भूमिका

सीनियर DCM कुलदीप तिवारी के मुताबिक, सम्मानित किए गए रेलकर्मी लखनऊ मंडल के संरक्षा, परिचालन तथा इंजीनियरिंग विभाग से संबंधित हैं, जिन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। इनके सतर्क प्रयासों से मंडल में संरक्षा मानकों में निरंतर सुधार हुआ है।
सम्मानित रेलकर्मियों में ये शामिल
आकाश वर्मा, स्टेशन मास्टर (मगरवारा), पप्पू यादव, पॉइंट्स मैन (अयोध्या धाम) तथा संजय कुमार मूरमु, टेकनीशियन-III (कोचिंग डिपो लखनऊ) हैं।
प्रमुख रूप से ये भी अफसर रहे मौजूद
इस दौरान वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी समर्थ गुप्ता व वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिकी अभियंता (C&W) देवेश शर्मा समेत सभी कर्मी शामिल रहे।
Comments are closed.