लखनऊ नगर निगम में कर्मचारी संघ की‘‘चौपाल सभा’’आज,कर्मियों के लंबित मांगों पर होगी चर्चा

नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा की अध्यक्षता में लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोक नाथ हाल में लगेगी चौपाल

0 495

लखनऊ। नगर निगम कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निस्तारण के लिए बुधवार को चौपाल लगेगी।
नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा की अध्यक्षता में लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोक नाथ हाल में दोपहर 1.50 बजे ‘‘चौपाल सभा’’ का आयोजन किया गया है।
चौपाल सभा के माध्यम से कर्मचारी लम्बित मांगों पर चर्चा करेंगे। साथ ही उसे पूरा कराये जाने के सम्बन्ध में कर्मचारी संघ को अपनी मांगों व समस्याओं से भी अवगत करायेगें।
संघ उपाध्यक्ष शमील एखलाक के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार, शासन एवं नगर निगम प्रशासन स्तर पर कई वर्षो से अनेक मांगे व समस्यायें लम्बित हैं।

Leave A Reply