कर्मचारी व शिक्षक लखनऊ समेत यूपी के सभी जिला मुख्यालयों पर करेंगे भूख हड़ताल
सत्याग्रह से मांगों का समाधान कराने के लिए सरकार का कराएंगे ध्यानाकर्षण
इंडिन्यूज़लाइन, लखनऊ:
लखनऊ समेत यूपी के सभी जिला मुख्यालयों पर कर्मचारी व शिक्षक 24 जून को भूख हड़ताल करेंगे। भूख हड़ताल कर सत्याग्रह के माध्यम से मांगों का समाधान कराने के लिए सरकार का ध्यानाकर्षण कराएंगे। लखनऊ में यह कार्यक्रम बीएन सिंह की प्रतिमा स्थल पर होगा। यह निर्णय गुरूवार को कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वीपी मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
सरकार से नहीं हुई सुनवाई, इससे आक्रोशित हैं कर्मचारी
Related Posts

Comments are closed.