डीटीसी मार्शलों ने वेतन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर मार्शलों ने किया प्रदर्शन, बीते पांच माह से नहीं मिला वेतन

0 136

नई दिल्ली

वेतन की मांग को लेकर डीटीसी बस मार्शल ने रविवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी बैनर लेकर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बीते पांच महीनों से वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी सहायता नहीं की गई है। राजधानी में 10 हजार से अधिक मार्शल कार्य कर रहे है।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सचिन ने बताया कि वह काफी समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आलम यह है कि बीते छह महीनों से मकान मालिक को किराया नहीं दिया है। जिसके चलते अब उन्हें कर्ज लेना पड़ा है। उन्होंने बताया कि दीपावली नजदीक है, लेकिन उनके पास त्योहार मनाने के लिए भी रुपए नहीं है। वहीं, प्रदर्शनकारी मुकेश ने बताया कि खाने के लिए भी इधर-उधर निर्भर होना पड़ रहा है, लेकिन यह स्थिति कब तक रहेगी इसका कोई अंदाजा नहीं है। मार्शल अंजू ने बताया कि पांच महीने से उनको सैलरी नहीं मिली है। बच्चे की फीस जमा करनी है, स्कूल वाले बार-बार नाम काटने की धमकी देते हैं। कोई सुनने को राजी नही है। मजबूरन पड़ोसियों से पैसे उधार लेकर बच्चों की फीस जमा करनी पड़ रही है। बता दें कि डीटीसी बस मार्शल का प्रदर्शन तीसरा दिन है। इस बार हजारों की संख्यों में बस मर्शलों ने धरना दिया था। जिसमें अधिक मात्रा महिलाओं ने भाग लिया था।

Leave A Reply