DRM ने वंदे भारत के नवनिर्मित शेड एवं चारबाग सर्कुलेटिंग एरिया का किया निरीक्षण
इससे ट्रेनों के नियमित मेंटेनेंस कार्य में और अधिक गति आएगी
Lucknow, Mukesh Kumar: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के DRM सुनील कुमार वर्मा ने वंदे भारत ट्रेनों के रख-रखाव के लिए नवनिर्मित शेड एवं लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार से निरीक्षण किया। यह नवनिर्मित शेड आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है, इसके निर्माण से वंदे भारत जैसी उच्च गति वाली ट्रेनों का रख-रखाव एवं तकनीकी जांच का कार्य समयबद्ध और कुशलता से संपन्न किया जा सकेगा। इससे ट्रेनों के नियमित मेंटेनेंस कार्य में और अधिक गति आएगी एवं लखनऊ मंडल की संचालन क्षमता और भी सुदृढ़ होगी।
चारबाग स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों की सुविधा के लिए किए जा रहे विकास कार्यों का भी लिया जायज़ा

इसके बाद DRM ने चारबाग स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों की सुविधा के लिए किए जा रहे विकास कार्यों का भी जायज़ा लिया। उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया में स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं साइनबोर्ड आदि की स्थिति का निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्य तत्काल किए जाने के निर्देश दिए।
मौके पर ये अफसर व कर्मचारी रहें शामिल

इस अवसर पर सीनियर DCM कुलदीप तिवारी, स्टेशन निदेशक एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
Comments are closed.