DRM ने लखनऊ- सुलतानपुर रेल खंड का किया निरीक्षण

यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध एवं सुविधाजनक सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध

37

Lucknow: उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के DRM सुनील कुमार वर्मा ने गुरुवार को लखनऊ–सुलतानपुर रेल खंड का विस्तृत निरीक्षण किया। विंडो ट्रेलिंग से मार्ग में स्थित स्टेशनों एवं रेल पथ की संरक्षा व अनुरक्षण कार्यों का गहनता से आकलन किया। इस दौरान लेवल क्रॉसिंग संख्या LC-161B, LC-85C/E2 एवं LC-103C का विशेष निरीक्षण कर संरक्षा एवं सुरक्षा मानकों की विस्तार से समीक्षा की गई।

स्वच्छता व्यवस्था तथा उपलब्ध यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

Lucknow
Lucknow

निरीक्षण के क्रम में छन्दरौली एवं हैदरगढ़ स्टेशनों पर प्रवेश द्वार, परिसर, प्लेटफॉर्म, स्वच्छता व्यवस्था तथा उपलब्ध यात्री सुविधाओं को भी देखा। हैदरगढ़ स्टेशन पर मीडिया से बातचीत करते हुए DRM ने इस रेल खंड पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास एवं उन्नयन कार्यों की जानकारी भी साझा की। सुलतानपुर स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे कॉलोनी का भी निरीक्षण किया तथा वहां रह रहे कर्मियों से बातचीत की।

अधिकारियों ने सुलतानपुर स्टेशन पर अपने-अपने कार्य क्षेत्रों का भी किया गहन निरीक्षण

Lucknow
Lucknow

मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा सुलतानपुर स्टेशन पर अपने-अपने कार्य क्षेत्रों का भी गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान DRM ने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं, रेल परिचालन, संरक्षा व्यवस्थाओं एवं अनुरक्षण कार्यों की समग्र समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए।

यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध एवं सुविधाजनक रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध Lucknow

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा, “उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध एवं सुविधाजनक रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के नियमित निरीक्षणों से न केवल वर्तमान व्यवस्थाओं का आकलन होता है, बल्कि सुधारात्मक एवं विकासात्मक कार्यों को भी प्रभावी गति मिलती है।”

निरीक्षण में ये भी रहें शामिल

निरीक्षण में अपर मंडल रेल प्रबंधक-I शूरवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments are closed.