DRM ने वाराणसी जं. का किया निरीक्षण, बोलें- सुरक्षित यात्रा कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था आदि का भी लिया जायजा
Lucknow: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के DRM सुनील कुमार वर्मा ने मंगलवार को वाराणसी जं. का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, संरक्षा प्रबंध, टिकटिंग व्यवस्था एवं चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा भी लिया।
साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था आदि का लिया जायजा

DRM ने प्लेटफार्मों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रतीक्षालय, शौचालय, आरक्षण एवं अनारक्षित टिकट काउंटर, फुटओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया, द्वितीय प्रवेश द्वार (सेकंड एंट्री), पार्किंग क्षेत्र, बेबी फीडिंग रूम, पार्सल कार्यालय तथा यात्री आश्रय भी देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्री सुविधाओं के बेहतर रख-रखाव एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश

स्टेशन पर संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाराणसी जं. एक महत्वपूर्ण एवं अति व्यस्त स्टेशन है, अतः यहां यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
DRM के साथ मौके पर ये अफसर भी रहें मौजूद

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बी. के. यादव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी, स्टेशन निदेशक वाराणसी अर्पित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Comments are closed.