डीजी ने स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण, पोलियो अभियान व जन आरोग्य मेले का भी लिया जायजा

सघन पोलियो अभियान के तहत पोलियो बूथ का लिया जायजा

5,815

Lucknow: परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सरोजनीनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शुरू हुए सघन पोलियो अभियान के तहत पोलियो बूथ, न्यूबोर्न स्टेबिलाइजिंग यूनिट (एनबीएसयू), आईपीडी, लेबर रूम सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

PHC चंद्रावल में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का भी किया निरीक्षण

Lucknow
Lucknow

इसके बाद डीजी परिवार कल्याण डॉ. पवन कुमार अरुण ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) चंद्रावल में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से बात की और मेले में आमजन को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह भी उपस्थित रहे।

साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश

CHC पर डीजी ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही सभी उपकरणों को क्रियाशील रखने, जरूरी सूचनाओं को CHC पर चस्पा करने, एनबीएसयू में एडमिशन बढ़ाने, प्रसव के अलावा अन्य मरीजों और पीडियाट्रिक मरीजों की भर्ती करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य योजनाओं सम्बन्धी प्रचार-प्रसार सामग्री, फ्लेक्स आदि को CHC पर चस्पा किया जाये।

एआरवी एवं एंटी वेनम वैक्सीन 24 घंटे उपलब्ध होने चाहिए

एआरवी एवं एंटी वेनम वैक्सीन की 24 घंटे प्रचुर मात्रा में उपलब्धता, इसेंशियल ड्रग लिस्ट को अपडेट करने और जन औषधि केंद्र के सफल संचालन के भी निर्देश दिए। महानिदेशक ने कहा कि प्रदेश सरकार मातृ स्वास्थ्य, शिशु एवं बाल स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और उन्हें आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता

स्वास्थ्य केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है, जिससे कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी समय से और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मियों से आह्वान किया कि वे विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, जिससे अधिक से अधिक लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। स्वास्थ्य केन्द्रों पर आने वाले लोगों के साथ संतुलित व्यवहार करें।

जन आरोग्य मेले में 4747 लोगों ने उठाया लाभ

Lucknow
Lucknow

CMO डॉ. N.B. सिंह ने बताया कि जनपद की सभी PHC पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में कुल 4747 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जिनमें 1812 पुरुष, 2176 महिलाएं एवं 759 बच्चे शामिल थे।

Comments are closed.