दिल्ली में बारिश से डेंगू का खतरा,पूर्व महापौर ने अभियान चलाकर दी आन्दोलन की चेतावनी

तत्काल जरूरी दवाएं खरीदकर लोगों को डेंगू,चिकनगुनिया और मलेरिया से राहत दिलवाने की मांग

0 191

नई दिल्ली। दिल्ली में बारिश से डेंगू का भी खतरा बढ़ गया है। इसी बीच पूर्व महापौर जय प्रकाश ने दिल्ली सरकार और नगर निगम को नींद से जगाने के लिए आनंद पर्वत पर दवाई छिड़काव कर अभियान चलाया।

 

इसके साथ ही पूर्व महापौर ने दिल्ली सरकार और नगर निगम को चेतावनी दी है कि वह इस मामले का संज्ञान ले। तत्काल जरूरी दवाएं खरीदकर लोगों को डेंगू,चिकनगुनिया और मलेरिया से राहत दिलवाने का कष्ट करें। नहीं तो जल्दी ही बड़ा आंदोलन होगा। आंदोलन का सामना करने को तैयार रहें!

 

 

जय प्रकाश ने बताया की बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है। जिसके कारण डेंगू मच्छर का लार्वा पैदा हो रहा है। इसलिए सरकार को जगाने के लिए सोमवार को आनंद पर्वत पर दवाई छिड़काव कर अभियान चलाया। साथ ही चेतावनी दी।

दिल्ली में हर वर्ष मॉनसून से पहले और बाद मे नगर निगम जल जनित बीमारियों को रोकने के लिए 4 अभियान चलाती थी, लेकिन इस बार अभियान तो दूर की बात दवाई और मैटेरियल भी नहीं खरीदा है।

 

 


पिछले सप्ताह #DBC कर्मचारियों की हड़ताल य़ह दर्शाती हैं कि महापौर और CM दिल्ली को जल जनित बीमारियों से बचाने के लिए कितने संवेदनशील है।

 

Leave A Reply