दिल्ली-एनसीआर में मुफ्त एंबुलेंस सेवा की शुरुआत, जानें कैसे मिलेगी सुविधा

आकाश हेल्थकेयर ने शुरू किया ‘आकश कम्युनिटी लाइफ सेवर्स’ नेटवर्क

117

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर.
जनहित में एक सराहनीय पहल के तहत आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने आज दिल्ली-एनसीआर में 10 अत्याधुनिक और पूर्णतः मुफ्त एंबुलेंस सेवाओं की शुरुआत की। इस पहल को “आकश कम्युनिटी लाइफ सेवर्स (ACLS)” नाम दिया गया है, जिसका उद्देश्य समय पर आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना और किसी भी व्यक्ति की जान देरी या संसाधनों की कमी के कारण न जाए, यह सुनिश्चित करना है।

प्रत्येक ACLS एंबुलेंस अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिनमें कार्डियक मॉनिटर, डिफिब्रिलेटर मशीन, वेंटिलेटर, सक्शन मशीन, इन्फ्यूजन पंप, ग्लूकोमीटर, पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर, व्हीलचेयर, स्कूप स्ट्रेचर और स्पाइन बोर्ड शामिल हैं। इन वाहनों में सभी आवश्यक आपातकालीन दवाइयाँ और एक प्रशिक्षित पैरामेडिक भी मौजूद रहेगा, जिससे गंभीर स्थिति में त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

सेवा की दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सभी एंबुलेंस में AI इंटीग्रेशन, GPRS ट्रैकिंग सिस्टम और CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिससे हर वाहन की वास्तविक समय में निगरानी की जा सके। यह मुफ्त सेवा 24 घंटे, सातों दिन उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर इसे टोल-फ्री नंबर 1800-303-8888 पर कॉल करके बुलाया जा सकता है।

सेवा का शुभारंभ समारोह दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री (डॉ.) पंकज कुमार सिंह के मुख्य अतिथि और दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (पीटीएसडी) रॉबिन हिबू (आईपीएस) के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आकाश हेल्थकेयर ग्रुप के संस्थापक डॉ. जे.सी. चौधरी के आशीर्वचन भी प्राप्त हुए।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा,

“जब निजी क्षेत्र इस तरह खुले दिल से समाज की सेवा के लिए आगे आता है, तो यह दिखाता है कि देश सुरक्षित हाथों में है। मैं आकाश हेल्थकेयर और विशेष रूप से डॉ. आशिष चौधरी को इस समाजसेवी पहल के लिए बधाई देता हूँ।”

आकाश हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक डॉ. आशिष चौधरी ने कहा,

“सच्ची स्वास्थ्य सेवा वहीं से शुरू होती है जहाँ किसी को मदद की जरूरत होती है, न कि केवल अस्पताल पहुँचने के बाद। इस मुफ्त एंबुलेंस सेवा के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हर व्यक्ति तक समय पर आपातकालीन देखभाल पहुँचे — क्योंकि जब जीवन दांव पर हो, तब हर सेकंड कीमती होता है।”

कार्यक्रम के अंत में आकश हेल्थकेयर द्वारका में हाई-टी का आयोजन किया गया, जहाँ उपस्थित अतिथियों और टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Comments are closed.