Delhi Fire: लाजपत नगर के हॉस्पिटल में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम  

0 136

नई दिल्ली

दिल्ली में हीटवेव की वजह से आगजनी की घटनाओं में इजाफा का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में लाजपत नगर इलाके के एक आंखों के अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली है। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।

मीडिया की जानकारी के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर में Eye7 चौधरी आई सेंटर में आग लग गई। दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग किस वजह से लगी है अभी इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है। आग लगने के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई।

दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में आज सुबह 11.30 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके तुरंत बाद दमकल की 16 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।

Leave A Reply