Credit Thrift Cooperative Society का राष्ट्रीय अधिवेशन 2-3 दिसंबर को दिल्ली में

आयोजन को सफल बनाने के लिए दिल्ली में रविवार को सहकार भारती के दिल्ली प्रदेश की बैठक

0 477

नई दिल्ली
Credit Thrift Cooperative Society की समस्याओं, उलझनों व अन्य परेशानियों को दूर करने के लिए ​दिसंबर में सहकार भारती के क्रेडिट थ्रिफ्ट सहकारी समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में होगा। 2-3 दिसंबर को होने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार को वेलकम स्थित श्री राम मंदिर में सहकार भारती के दिल्ली प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ।

इस सम्मेलन में सहकार भारती के अध्यक्ष दीनानाथ जी ठाकुर, राष्ट्रीय महामंत्री उदय जी जोशी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय जी पाचपोर, राष्ट्रीय मंत्री सुनील जी गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में दिल्ली में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंप गई। दायित्ववान पदाधिकारी से व्यवस्था की दृष्टि से वृत लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान दीनानाथ् जी ने बताया कि समिति की छवि जिस तरह से धूमिल हुई है उससे समस्याएं बढ़ी है। इस सम्मेलन की मदद से इन समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave A Reply