सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार आज, ब्रजेश पाठक समेत सांसद व MLC होंगे शामिल

श्री सदगुरु कबीर साहेब वेद वेदांग गुरुकुलम तत्वाधान में होगा आयोजित

33

Lucknow: कुर्सी रोड इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास दसौली बसहा स्थित श्री सद्गुरू कबीर जागू आश्रम में 51 बटुकों को द्वितीय सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार समारोह का आयोजन गुरुवार को होगा। श्री सदगुरु कबीर साहेब वेद वेदांग गुरुकुलम तत्वाधान में यह आयोजित होने जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित कई प्रमुख समाजसेवी होंगे शामिल

ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री, यूपी
ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री, यूपी

आयोजक ऋषि त्रिवेदी ने बताया कि समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, सीतापुर से MLC पवन सिंह चौहान व प्रधान रामचंद्र सहित कई प्रमुख समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। गुरूकुलम के प्रबन्धक व प्रधानाचार्य शिवपूजन दीक्षित ने बताया कि इस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं, और यज्ञोपवीत संस्कार कराने वाले बटुकों का अपने परिवारीजनों के साथ देर शाम से पहुंचना शुरू हो गया।

Comments are closed.