CM योगी से मिले नवनियुक्त DGP राजीव कृष्ण, बोले- महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था प्राथमिकताओं में शामिल

विजिलेंस के DG और पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष पद का भी प्रभार

112

इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ (मुकेश कुमार)
उत्तर प्रदेश नवनियुक्त DGP राजीव कृष्ण ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। शनिवार को ही राजीव कृष्ण को DGP बनाया गया था। उनके पास विजिलेंस के DG और पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष पद का भी प्रभार है।

महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था प्राथमिकताओं में शामिल- DGP
CM से मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा कि ‘अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस के साथ ही महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की उत्कृष्टता बनाए रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।’

DGP ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया
DGP ने यह भी लिखा कि ‘नागरिक केन्द्रित पुलिसिंग होगी। राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को वह आगे बढ़ाएंगे।’ उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए ‘एक्स’ पर ही मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद DGP ने कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की।

कुछ जिलों के कप्तानों व IG से भी मिले DGP
राज्य की वर्तमान कानून-व्यवस्था पर चर्चा की। DGP ने कुछ जिलों के कप्तानों व IG से भी उनके यहां का हाल लिया। साथ ही कई बिन्दुओं पर उन्होंने दिशा निर्देश भी दिए।

बांग्लादेशियों की घुसपैठ और अवैध धर्मांतरण चुनौती
इस समय बांग्लादेशियों की घुसपैठ और अवैध धर्मांतरण के कई मामले देखने को आए है। इन्हें रोकने के साथ ही बड़े शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था सही करना भी चुनौती के रूप में सामने रहेगा। इसके अलावा ड्रग्स की तस्करी को रोकने के लिए भी प्रभावी कदम उठाने होंगे।

Comments are closed.