छत्रपति शिवाजी केवल योद्धा नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी प्रशासक और लोकनायक भी थे: महापौर

लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज के साम्राज्योत्सव के उपलक्ष्य में हिन्दवी स्वराज्य दिवस समारोह

127

इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ:
लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज के साम्राज्योत्सव के उपलक्ष्य में हिन्दवी स्वराज्य दिवस समारोह का आयोजन हुआ। ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के पर आयोजित इस कार्यक्रम में ऐतिहासिक चेतना, राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक गरिमा का अद्वितीय संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल मौजूद रहीं। वहीं मुख्य वक्ता अखिल भारतीय कुटुंब प्रबोधन संयोजक रवींद्र जोशी ने शिवाजी महाराज के जीवन-दर्शन और राष्ट्रनिर्माण में उनकी भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि यह आयोजन केवल एक स्मरण नहीं, बल्कि हमारे इतिहास, हमारी अस्मिता और आत्मगौरव का उत्सव है।

विद्यार्थी शिवाजी महाराज के विचारों को केवल याद न करें, बल्कि उन्हें जीवन में आत्मसात भी करें: महापौर

उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी प्रशासक और लोकनायक थे। विद्यार्थियों से कहा कि वे शिवाजी महाराज के विचारों को केवल याद न करें, बल्कि उन्हें जीवन में आत्मसात करें। महापौर ने यह भी बताया कि नगर निगम लखनऊ भी शिवाजी महाराज की प्रेरणा से नागरिक सेवाओं को जनकेंद्रित बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

यह गणमान्य लोग भी रहे शामिल

मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी, एमएलसी ई. अवनीश सिंह, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजय शुक्ला, पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री अशोक तिवारी, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अशोक कुमार, प्रसिद्ध कवि वेद व्रत वाजपेई, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

Comments are closed.