छठ पर्व पर रेलवे स्टेशनों पर गूंजे भक्ति गीत

यात्रियों के सफर में घुली आस्था और उल्लास की सुगंध

124

नई दिल्ली 

छठ पूजा के शुभ अवसर पर भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सफर को और भी विशेष बनाने के लिए एक अनोखी पहल की है। देशभर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अब छठ के पारंपरिक गीतों का प्रसारण किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को घर और अपनी संस्कृति की महक महसूस हो रही है।

पटना, दानापुर, हाजीपुर, भागलपुर, जमालपुर, सोनपुर, नई दिल्ली, गाज़ियाबाद और आनंद विहार टर्मिनल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ये भक्ति गीत वातावरण को पूरी तरह से छठमय बना रहे हैं। श्रद्धालुओं को सफर के दौरान भी छठ पूजा की पवित्र भावना का अनुभव हो रहा है, जिससे माहौल में भक्ति और उल्लास का संचार हो गया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम भी किए हैं। प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु आराम से अपनी ट्रेन का इंतजार कर सकते हैं। साथ ही, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं — आरपीएफ कर्मियों की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों की लगातार निगरानी सुनिश्चित की गई है।

रेलवे की यह पहल यात्रियों को न केवल सुविधा प्रदान कर रही है, बल्कि छठ पर्व की सांस्कृतिक पवित्रता और सामूहिक आस्था को भी नई ऊंचाई दे रही है।

Comments are closed.