चारबाग स्टेशन पर ट्रेन से शराब की खेप बरामद, पेंट्री मैनेजर भी गिरफ्तार

हरियाणा से बिहार लेकर जा रहा था 71 शराब की बोतलें

120

Lucknow: चारबाग स्टेशन पर RPF व GRP की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत अमृतसर–जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस से अवैध शराब की खेप बरामद किया है। जिन्हें हरियाणा से बिहार ले जाया जा रहा था। मौके पर ट्रेन में साइड पेंट्री मैनेजर सेतुबंध हिरासत में लिया गया।

चारबाग स्टेशन पर अवैध शराब तस्करी की मिली थी सूचना

उत्तर रेलवे के सीनियर DCM कुलदीप तिवारी के मुताबिक, ऑपरेशन सतर्क के अंतर्गत मंगलवार को चारबाग स्टेशन पर अवैध शराब तस्करी से जुड़ा एक मामला आया। CIB/अपराध सूचना शाखा, RPF तथा GRP की संयुक्त टीम ने विशेष सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या (14650) अमृतसर–जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस की जांच की। प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर इस ट्रेन के रुकते ही उसके जनरल कोच संख्या 196449/C से अवैध शराब की खेप बरामद की गई।

गोंडा जिले का रहने वाला है साइड पेंट्री मैनेजर

इस कार्रवाई में साइड पेंट्री मैनेजर सेतुबंध को हिरासत में लिया गया, जो उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना कटरा का रहने वाला है। अभियुक्त के कब्जे से हरियाणा राज्य में बनी विभिन्न ब्रांड की कुल 71 बोतलें (प्रत्येक 750 मिलीलीटर) बरामद हुईं, जिन्हें अवैध रूप से हरियाणा से बिहार ले जाया जा रहा था। बरामद शराब को स्टेशन पर उतारकर अभियुक्त के विरुद्ध GRP थाना चारबाग में नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

Comments are closed.