chandrayaan-3 ने भेज दी पहली तस्वीर, जानें कैसा दिखता है चंदा मामा का घर

चंद्रयान तीन के साथ संचार हुआ स्थापित

0 215

बेंगलुरु
चंद्रमा पर सफलता से लैडिंग करने के बाद चंद्रयान तीन से पहली तस्वीर भेज दी है। इसरो की माने तो सफल लैडिंग के कुछ घंटे के भीतर ही बेंगलुरु MOX-ISTRAC और चंद्रयान 3 लैंडर के बीच संचार लिंक स्थापित हो गया है। यान से चंद्रमा की सतह पर उतरते समय ली गई लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे की तस्वीरें भेजी गई है।

 

बता दें कि भारत ने चंद्रमा के साउथ पोल में उतरकर इतिहास रच दिया है। भारत दुनिया का पहला देश है जिसका यान साउथ पोल में उतरा। दुनिया के अभी तक तीन देश ही चंद्रमा पर अपने यान को उतरा पाए थे। यह सभी नॉर्थ पोल में उतरे थे। भारत चौथा देश है और साउथ पोल में उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इस कामयाबी के बाद पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे है।

Leave A Reply