ब्रजेश पाठक से मिले कम्युनिटी हेल्थ वर्कर, कोरोना महामारी में वैक्सीनेशन के लिए मांगा प्रशंसा-पत्र
ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम से मिलकर उठाई मांग
Lucknow: कोरोना महामारी में कोविड वैक्सीनेशन और नियंत्रण कार्य में लगे काम करीब साढ़े नौ हजार वालंटियरों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र और प्रोत्साहन देने की मांग की गई है। इसके लिए ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार सुबह सरकारी आवास पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात की।
इन वालंटियर ने कोरोना काल में प्रदेश के 33 जिलों में दी थीं अपनी सेवाएं

प्रतिनिधिमंडल में शामिल एसोसिएशन के अध्यक्ष धनीराम सैनी और राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी मनोज कुमार ने डिप्टी सीएम को बताया कि इन वालंटियर ने कोरोना काल में प्रदेश के 33 जिलों में अपनी सेवाएं दी थीं। मनोज कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से वालंटियरों को प्रशंसा पत्र और प्रोत्साहन दिए जाने का प्रस्ताव दिया गया है, जो शासन स्तर पर लंबित है। कुछ अराजक लोगों ने महानिदेशालय और शासन स्तर पर भ्रामक जानकारियां साझा कीं, जिससे मामला लटका पड़ा है।
अनुभवों के आधार पर ही संचारी अभियान से जोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं के निर्देश देने का अनुरोध
बताया कि यह भी मांग की गई कि संगठन के इन हजारों वालंटियर को पूर्व के अनुभवों के आधार पर ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान से जोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं दिए जाने के निर्देश दिए जाएं, जिससे संचारी रोगों को नियंत्रित किया जा सके। मनोज कुमार ने बताया कि संगठन के 20 साल पूरे होने पर कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन का विशाल अधिवेशन लखनऊ में अगले माह मनाया जाएगा।
प्रतिनिधमंडल में ये पदाधिकारी व सदस्य हुए शामिल
डिप्टी सीएम से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ध्रुव कुमार राजपूत, कल्याण सिंह, देवेंद्र कुमार, महावीर सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, हरिशंकर विश्वकर्मा, शशिकांत, अमर सिंह, विजय कुमार, पन्ना लाल, अभयराज मौर्य, योगेंद्र, पंकज, बृजपाल, सुनील, डीके शुक्ला, सुल्तान अली, मो. फारूक, अनूप सिंह, जयपाल, श्रीकांत, दीपक, सुभाष, कर्णपाल, जयबीर, राजेश वर्मा, संजय यादव, प्रेमनाथ, लल्लन कुशवाहा आदि रहे।
Comments are closed.