इस दशहरा पर बॉबी देओल करेंगे रावण का वध, देश भर से जुटेगी दर्शकों की भारी भीड़

ऐतिहासिक मंच को और भी यादगार बना देगी बॉबी देओल की मौजूदगी

165

New Delhi: राजधानी दिल्ली में होने वाली विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला इस बार खास तरीके से हो रही है। दशहरा के दिन लाल किला मैदान में बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल विजय के प्रतीक रावण का वध करेंगे।

बॉबी देओल ने स्वीकार किया समिति का आमंत्रण

लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि बॉबी देओल ने समिति के आमंत्रण को उत्साह से स्वीकार कर लिया है। उनका मानना है कि उनकी मौजूदगी इस ऐतिहासिक मंच को और भी यादगार बना देगी।

फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक पूरे कर चुके बॉबी देओल

हाल ही में अपनी दमदार अदाकारी और खास अंदाज़ से दर्शकों के बीच फिर से लोकप्रिय हुए हैं। हर साल लाल किले पर दशहरा देखने के लिए लाखों की भीड़ जुटती हैं। इस बार बॉबी देओल के रावण वध को देखने के लिए दिल्ली ही नहीं, बल्कि देशभर से दर्शकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

Comments are closed.