बिहार: स्वास्थ्य मंत्री को ‘हेड कवर’ की जगह सिर पर ‘शू कवर’ पहनाया, अस्पताल का करने गए थे निरीक्षण
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य मंत्री की अस्पताल निरीक्षण की फोटो शेयर कर कसा तंज
पटना, इंडिन्यूज लाइन।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बेगूसराय में सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्हें हेड कवर की जगह सिर पर शू कवर पहना दिया गया। जो पैरों में पहना जाता है। जबकि उनके साथ खड़े डॉक्टर हेड कवर पहने हुए थे। लेकिन मंत्री को शू कवर पहना दिया गया। इसके बाद ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
मंत्री ने एक्स पर शेयर की फ़ोटो, फिर पोस्ट को हटाया
अस्पताल निरीक्षण की फोटो खुद भी मंत्री मंगल पांडेय ने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर की थीं, लेकिन बाद में इस पोस्ट को हटा दिया गया। वायरल हो रही तस्वीरें 19 अक्टूबर की हैं। जब स्वास्थ्य मंत्री ने खुद अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की थी।
Related Posts

