बीएचडब्ल्यू एसोसिएशन के लगातार आठवीं बार धनंजय तिवारी अध्यक्ष व शिवसागर शुक्ला महामंत्री बने

बीएचडब्लू, परिवार कल्याण के नींव की ईंट- अरविंद त्रिपाठी उर्फ गुड्डू त्रिपाठी

221

Lucknow: परिवार कल्याण विभाग के बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन में धनंजय तिवारी लगातार आठवीं बार अध्यक्ष एवं शिव सागर शुक्ला महामंत्री चुने गए। वहीं एसोसिएशन में रविंद्र सिंह गौर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप श्रीवास्तव उपाध्यक्ष एवं सचिन यादव संगठन मंत्री के पद पर निर्वाचित हुए।

अजय कुमार निगम कोषाध्यक्ष और प्रशांत दीक्षित संप्रेक्षक पद पर निर्वाचित

Lucknow
Lucknow

इसी तरह, अजय कुमार निगम कोषाध्यक्ष और प्रशांत दीक्षित संप्रेक्षक बनाए गए हैं। लखनऊ में कृष्णानगर स्थित एक होटल में रविवार को विभाग की अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन का अधिवेशन हुआ। जिसमें ये पदाधिकारी चुने गए।

चुनाव अधिकारी सुनील यादव ने दिलाई पदाधिकारियों को शपथ

Lucknow
सुनील कुमार यादव, चुनाव अधिकारी व अध्यक्ष, फार्मासिस्ट फेडरेशन

चुनाव अधिकारी व फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने निर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के संविधान एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अधिवेशन के प्रथम चरण में मुख्य अतिथि पूर्व MLC अरविंद त्रिपाठी उर्फ गुड्डू त्रिपाठी ने शासन, सरकार और संगठन के बीच त्रिस्तरीय वार्ता करने के लिए आश्वस्त किया।

संक्रामक रोगों से बचाव में स्वास्थ्य कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका: अरविंद त्रिपाठी

अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि रोगों के उपचार का जितना महत्व है, उतना ही महत्व इससे बचाव का भी है। संक्रामक रोगों से बचाव में स्वास्थ्य कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता परिवार कल्याण विभाग में नींव की ईंट है, उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।

संघ की मांगों के संबंध में शासन स्तर पर किया जाएगा प्रयास: डॉ. अमित सिंह

विशिष्ट अतिथि संयुक्त निदेशक प्रशासन डॉ. अमित सिंह ने कहा कि महानिदेशालय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा सकारात्मक रहा है, संघ की मांगों के संबंध में शासन स्तर पर प्रयास किया जाएगा। संघ की प्रमुख मांगों पर अधिवेशन में विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें मुख्य रूप से वेतन विसंगति पर जोर दिया गया।

स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुष-महिला के पदों में भिन्नता का स्थायी समाधान कराने की मांग

स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुष-महिला के पदों पर काम करने वाले लोगों के वेतनमान में 2011 के बाद भिन्नता है, जिसको न्यायालय ने समाप्त करने का आदेश दिया है और न्यायालय के आदेश के क्रम में भुगतान भी हो रहे हैं, लेकिन संगठन ने सरकार से समस्या के स्थाई समाधान कराने के लिए मांग की है।

फाइल को रोक कर रखा जाना उचित नहीं

संघ ने बताया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की पदोन्नति स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की पद पर करने के लिए सरकार की मंशा है लेकिन अधिकारियों द्वारा फाइल को रोक कर रखा गया है जो उचित नहीं है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से डेलीगेट आए और उन लोगों ने सभी पदों पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया। निर्वाचित अध्यक्ष ने सभी का आभार जताया।

Comments are closed.