बारिश से पहले लखनऊ के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जलभराव से निपटने की तैयारी, विधायक ने दी यह सख्त चेतावनी?
जलभराव की शिकायत आई तो अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें- OP श्रीवास्तव
लखनऊ, डेस्क।
बरसात से पहले लखनऊ के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जलभराव से निपटने की तैयारी शुरू हो गयी है। क्षेत्र के विधायक OP श्रीवास्तव ने अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जलभराव की शिकायत आई तो अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
प्रमुख नालों की सफाई में कमी नहीं मिलनी चाहिए![]()
विधायक ने कहा कि प्रमुख नालों की सफाई में कमी नहीं मिलनी चाहिए। तत्काल प्रभाव से सफाई शुरू की जाए और साथ ही साथ मलबे का उठान भी किया जाये। नाले जलभराव का कारण नही बनने चाहिए। विधानसभा को आदर्श बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छूटनी चाहिए।
इस तरह के सख्त दिशा- निर्देश मंगलवार को पूर्वी विधानसभा के विधायक OP श्रीवास्तव ने अपने इंदिरानगर स्थित आवास पर नगर निगम जोन- चार के अधिकारियों को दिए।
विधायक ने कहा कि आम जनमानस की जनसमस्याओं का निस्तारण अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए।
विधायक ने बारी- बारी एक- एक वार्ड के नालों के सफाई की मांगी रिपोर्ट![]()
Related Posts


