बाराबंकी: सिद्धौर में आदिवासी युवकों का उत्पात, दुकानदार पर हमला कर किया घायल

दुकान में लगी लेडीज़ डमी को अनुचित ढंग से छूने और चूमने का किया प्रयास

147

बाराबंकी (सिद्धौर): मुकेश कुमार।
नगर पंचायत सिद्धौर में आदिवासी समुदाय के कुछ युवकों की दबंगई और गुंडागर्दी से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। बीते दिन कस्बे में एक गारमेंट्स शॉप पर काम करने वाले युवक के साथ हुई मारपीट की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है।

युवक ने दुकान में लगी लेडीज़ डमी को अनुचित ढंग से छूने और चूमने का किया प्रयास

जानकारी के अनुसार, कुंदन पुत्र संतोष, रोहित पुत्र कौशल, जिलेवा पुत्र पलाऊ और दो अज्ञात आदिवासी युवक गारमेंट्स की दुकान पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इनमें से एक युवक ने दुकान में लगी लेडीज़ डमी को अनुचित ढंग से छूने और चूमने का प्रयास किया, जिससे वहाँ मौजूद महिलाएं असहज हो गईं। जब दुकान पर कार्यरत विपिन कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार (निवासी सिद्धौर) ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो उक्त युवक भड़क उठे और कुछ अन्य साथियों को बुलाकर विपिन पर हमला कर दिया। हमले में विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिद्धौर में भर्ती कराया गया।

इस तरह की घटनाएं अब आम हुई: स्थानीय निवासी

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अब आम हो गई हैं। कस्बे में चोरी, झगड़े और दबंगई की घटनाओं में अक्सर इन्हीं लोगों का नाम सामने आता है। लोगों ने आरोप लगाया कि जब कोई सम्मानित नागरिक इनके खिलाफ आवाज उठाता है, तो ये लोग अपनी महिलाओं को आगे कर के पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में फर्जी मुकदमे दर्ज करवा देते हैं, जिससे निर्दोष लोग फंस जाते हैं।

ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग

कस्बेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम नागरिक भयमुक्त जीवन जी सकें। प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि के मुताबिक, मारपीट का मामला संज्ञान में अभियोग दर्ज कार्यवाही की जाएगी।

Comments are closed.