बलरामपुर अस्पताल में महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि, चला सफाई अभियान

निदेशक, CMS और MS ने किया पौधारोपण, वरिष्ठ फार्मासिस्ट अजय पांडेय ने की सफाई अभियान की शुरुआत

117

Lucknow: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती अवसर पर गुरुवार को बलरामपुर अस्पताल में एक तरफ जहां पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया तो वहीं, दूसरी ओर सफाई अभियान चलाया गया।

पौधारोपण कर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

Lucknow
Lucknow

इसके अलावा अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता आर्या, CMS डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी और MS डॉ. देवाशीष शुक्ला और वरिष्ठ फार्मासिस्ट अजय पांडेय ने पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

सेवा पखवाड़ा का भी हुआ समापन

Dr.Kavita Arya
Director & Superintendent In chief, Balrampur Hospital

निदेशक डॉ. कविता आर्या ने विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘आज सेवा पखवाड़ा का भी समापन हो रहा है। इस दौरान रक्तदान शिविर, नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आदि कई कार्यक्रम हुए हैं।

महात्मा गांधी और पूर्व PM को दी गई श्रद्धांजलि

Dr.Himanshu Chaturvedi
Chief Medical Superintendent, Balrampur Hospital

CMS डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है। इस अवसर पर सभी डॉक्टर और कर्मचारियों ने दोनों विभूतियों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये हैं।’

प्रकृति संरक्षण की दृष्टि से पौधारोपण बेहद जरूरी

Dr.Devashish Shukla
Medical Superintendent, Balrampur Hospital

MS डॉ. देवाशीष शुक्ला ने कहा कि ‘प्रकृति संरक्षण की दृष्टि से आज पौधारोपण किया जाना बेहद जरूरी है। अस्पताल में ओल्ड स्पेशल वार्ड के पास आम, नीम, आंवला, पीपल आदि के कई पौधे लगाये गये हैं। पौधारोपण का यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।’

अजय पांडेय ने झाड़ू लगाकर शुरू किया सफाई अभियान

Ajay Pandey, Chief Farmacist, Balrampur Hospital

वरिष्ठ फार्मासिस्ट अजय पांडेय ने झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भी श्रमदान किया।

Comments are closed.